🌹🌹 जीवन क्या है 🌹🌹
जीवन क्या है ? एक कच्ची डोर की माला है ।
इस माला में हर रंग के मोती पिरोये जाते हैं
कोई खुशी का, कोई गम का, कोई अपनो का
कोई परायो का ,कोई तन्हाई का ,कोई रुसवाई का
कोई दर्द का ,कोई प्रेम का ,कोई नफरत का
कोई अपनो के दिये गमो का , कोई परायो से मिले प्यार का ,
लेकिन हाय ! फिर भी हर इंसान इस माला को पहन जी रहा है।
अपने आँसुओ को दिल ही दिल मे पी रहा है ,
और खुशी -खुशी इस दर्द भरे संसार मे जी रहा है
शायद ,….हर पल किसी नई खुशी के इन्तेजार में ।।
सुनीता मिश्रा लखनऊ