गर्मी की छुट्टियां: सुनील श्रीवास्तव ‘बेचारा’

शुरू हो गई गर्मी छुट्टी,
आओ हम कुछ नया करें ;
‘स्क्रीन’ से हम दूर हटें,
फिजिकल वर्क नित्य करें ।

गर्मी की छुट्टी देती अवसर ,
‘मोबाइल’ ‘लैप’ से होवें दूर;
‘योग-अभ्यास’ अपनायें हम ,
‘प्रकृति आनंद’ लेवें भरपूर ।

बहुत से प्यारे खेल हमारे ,
जो भी मन को भा जाये ;
‘इनडोर’ और ‘आउटडोर’ गेम,
खेलें जी में जो भी भाये ।

स्वस्थ शरीर पाने की खातिर ,
जरूरी है हम खेलें खेल ;
‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क’,
रहता इन दोनों का मेल।

‘फिजिकल वर्क’ करें बहु सारा,
‘होमवर्क’ को ना दें छोड़ ;
‘स्क्रीन’ विहीन सुख अलग ‘बेचारा’,
गर्मी की छुट्टी में देखें छोड़ ।

एडवोकेट सुनील श्रीवास्तव ‘बेचारा’
दादरा अमेठी उ प्र मो 9793062119

More From Author

पागल: अभिलाषा श्रीवास्तव

नारी — ज्वालामुखी की गर्भ से जन्मी अग्नि: