फुहार (कविता )
*अरविन्द मालवीय
बरसता पानी
अच्छा लगता है
ठहरा पानी
ठहरे जीवन सा लगता है
बारिश की ठंडी फुहार तन मन को
हर्षित करती
अति वृष्टि
जन जीवन
अस्त व्यस्त
कर देती है
ताल तलैया खेत सरोवर
सब जल मग्न
मगन मस्त इतराते
नगर निवासी
बाढ़ जलभराव देख
मन ही मन घबराते
छोटे बच्चे
कागज़ की नाव
तैरते हर्षाते
भूरे बादल
पानी लाते
सब जन हर्षाते
भीनी भीनी
ठंडी फुहारें
पाकर
मन पुलकित हो
खुशी मनाता
*अरविन्द मालवीय इलाहाबाद प्रयागराज
- Home
- Uncategorized
- फुहार: अरविन्द मालवीय
Posted in
Uncategorized
फुहार: अरविन्द मालवीय
You May Also Like
Posted in
Uncategorized
राखी: गार्गी चटर्जी “आशा”
Posted by
साहित्यशाला
Posted in
Uncategorized
तिरंगा झंडा: जलेश्वरी वस्त्रकर
Posted by
साहित्यशाला
Posted in
Uncategorized
वर्जित वेदनायें हो गईँ हैं: श्रीपति रस्तोगी
Posted by
साहित्यशाला