तंबाकू छोड़ो: गोविन्द रीझवाणी ” आनंद “

——-: ” तंबाकू छोड़ो ” :————-

बड़ा ही हानिकारक है, ये तंबाकू का व्यसन ,
बेमौत है मरता वो, जो करता इस का सेवन ।

जवानी में ही बुढ़ों जैसा, दिखने लगता है ,
हर समय ये खांसता ही खांसता, रहता है ।

बीबी – बच्चों को भी , यह बर्बाद कर देता है ,
माँ बाप की सेवा करने के बदले , ये लेता है ।

जिस को लत लग जाती है , इस व्यसन की ,
वो कोई बात नहीं सुनता, किसी सज्जन की ।

तंबाकू से होता है , जान लेवा केंसर का रोग ,
ये तंदुरुस्ती और धन का भी, ले लेता है भोग ।

आओ मिलकर व्यसन , छोड़ने का संकल्प करें ,
तंबाकू से होती है बड़ी हानी , इस की हामी भरें ।

— गोविन्द रीझवाणी ” आनंद “_✍️

More From Author

चलो हम वृक्ष लगाऍं: रामसाय श्रीवास ‘राम’ किरारी

आपरेशन सिंदूर: सूरज कांत